From Test-Scratch-Wiki
टेस्ट स्क्रैच विकी पर किसी पृष्ठ को देखने के दौरान, आपको तीन मुख्य नेविगेशन के एलेमेंट्स मिलेंगे-
- यदि आप लोग्ड इन हैं, तो बाएँ ओर का साइडबार आपको विकी के महत्वपूर्ण पृष्ठों तक की पहुँच देता है, जैसे- 'नए बदलाव' एवं 'अपलोड फाइल'। यदि आप लोग्ड आउट हैं तो यह आपको 'विकी से जुड़ने' संबंधी पृष्ठों के लिंक देता है।
- पृष्ठ के उपरी-दाएँ हिस्से में एक पेंसिल आइकॉन है, इसको क्लिक करने पर आपको कई सारे विकल्प मिलते हैं, जिससे आप पृष्ठ के टॉक पेज पर जा सकते हैं, पृष्ठ को एडिट/संपादित कर सकते हैं और पृष्ठ के इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- पृष्ठ के उपरी-दाएँ हिस्से में (पेंसिल के बगल में) आपको अपने यूज़रनाम के साथ एक बटन मिलेगा। इस बटन को क्लिक करने से आपको कई विकल्प दिखेंगे, जिससे आप अपने 'यूज़रपेज' और 'टॉकपेज' पर जा सकते हैं, लोग आउट कर सकते हैं और प्रैफरेंसेज़ पर जा सकते हैं।
साइडबार
साइडबार पृष्ठ के बाएँ किनारे में, साईट के लोगो के नीचे प्रदर्शित किया जाता है। यह साइडबार आपको विकी के महत्वपूर्ण पृष्ठों तक की पहुँच देता है, जैसे, 'नए बदलाव' और 'अपलोड फाइल'।
नेविगेशन
लोगो पर क्लिक करना आपको विकी के मुख्य पृष्ठ पर ले आता है। नेविगेशन सेक्शन के नीचे लिंक्स आपको विकी के महत्वपूर्ण पृष्ठों तक लेकर जा सकता है। इन लिंकों को साईट के व्यवस्थापक द्वारा कॉन्फ़िगर किया जा सकता है। यदि एक यूज़र लोग्ड आउट है, तो उन्हें मुख्यपृष्ठ की लिंक तथा एक 'रैंडम आर्टिकल' तक ले जाने वाली लिंक दिखेगी।
टूल्स
'टूल्स' कई सारी लिंक्स का सिलेक्शन है, जिस पृष्ठ को हम वर्तमान में देख रहे हों और हमारे लौग होने की स्थिति पर लिंक्स निर्भर होते हैं। यदि आप लोग्ड आउट हैं, तो यह 'टूल्स' मेनू आपके लिए प्रकट नहीं होता है।
सभी पृष्ठों पर (विशेष पृष्ठों के अलावा)
- "यहाँ तक का लिंक" आपको एक विशेष पृष्ठ पर ले जाता है, जो उन पृष्ठों को सूचीबद्ध करता है जिनमें वर्तमान पृष्ठ का लिंक है। यह उपयोगी है, जब आपको संबंधित जानकारी के पृष्ठ चाहिए हों। यह जानकारी तब भी उपयोगी है जब आप विकी की पुनःरचना कर रहें हों, और आपको योग्य लिंक्स की जाँच करनी हो।
- "संबंधित बदलाव" टूल सभी नए बदलावों की सूची बनाता है, जो वर्तमान पृष्ठ से लिंक किए गए हों। सभी योग्य टेम्पलेट पृष्ठों में नए बदलाव इस सूची में मौजूद होते हैं। "छोटे बदलावों को हटा दें" विकल्प को यूज़र प्रेफरेंसस में सेट किया जा सकता है।
सभी पृष्ठों पर (विशेष पृष्ठों के सहित)
- "अपलोड फाइल" विकल्प एक विशेष पृष्ठ को डिस्प्ले करता है, जो लोग्ड-इन यूज़र्स को चित्र और अन्य फ़ाइल्स को अपलोड करने में सक्षम करता है। अपलोड की गई फ़ाइल्स को विकी पृष्ठों से लिंक या एम्बेड किया जा सकता है। सर्वर पर, फ़ाइल्स को अपलोड करना और देखना, व उन्हें विकी के पृष्ठों में इस्तेमाल करना और उनका प्रबंधन करना इस गाइड के 'फ़ाइल प्रबंधन' अध्याय में दिया गया है। फ़ाइल अपलोडिंग बंद होने पर यह डिस्प्ले नहीं होता है।
- "विशेष पृष्ठ' टूल 'मीडियाविकी' विशेष पृष्ठों की सूची दिखाता है। मीडियाविकी टर्मिनोलॉजी में, एक विशेष पृष्ठ विकी के बारे में जानकारी देता है और/या प्रबंधन कार्यों के लिए पहुँच प्रदान करता है। उदाहरण के लिए, विकी से जुड़े यूज़र्स की एक सूची, विकी के स्टेटिस्टिक्स (बदलावों की संख्या, पृष्ठों की संख्या, सिस्टम लॉग्स, इत्यादि)। आमतौर पर, यह विशेष पृष्ठ, तब जेनेरेट होते हैं, जब विशेष पृष्ठ विकी डेटाबेस में होने के बजाय लोड हो।
विशेष पृष्ठों का इस्तेमाल इस गाइड के 'विशेष पृष्ठ' अध्याय में है।
पेंसिल टूल
पेंसिल को पृष्ठ के उपरी-दाएँ हिस्से में डिस्प्ले किया जाता है। क्लिक करने पर यह आपको कई विकल्प देता है जिससे आप वर्तमान पृष्ठ से संबंधित कई कार्य कर सकते हैं। डिफ़ॉल्ट तौर पर विकल्प हैं- पृष्ठ को देखना, पृष्ठ में बदलाव करना और पृष्ठ के बारे में चर्चा करना। आपके लोग-इन होने की स्थिथि (और आपके पास एडमिनिस्ट्रेटर एक्सेस होने) पर विकल्प निर्भर होते हैं। विशेष पृष्ठों पर 'नेमस्पेस' टैब भी दिखाई देता है।
सभी यूज़र्स के लिए
- "नेमस्पेस" (विशेष पृष्ठों पर; 'पृष्ठ', 'सहायता', इत्यादि)
- "चर्चा"
- "बदलाव" (लोग्ड आउट होने पर, 'मीडियाविकी' पृष्ठ होने पर, 'नेमस्पेस' होने पर, या पृष्ठ के सुरक्षित होने पर, "बदलाव" के बजाए "सोर्स देखें" विकल्प मौजूद होता है)
- "इतिहास"
लोग्ड-इन यूज़र्स के लिए
- "स्थानान्तरण"
- "देखें"
एडमिनिस्ट्रेटर के लिए
- "सुरक्षित करें"
- "हटा दें"
एडमिनिस्ट्रेटर्स जावास्क्रिप्ट का या फिर एक्सटेंशन्स का उपयोग करके टैब्स को जोड़ या हटा सकते हैं, इसलिए विकी पर निर्भर होता है कि हमें किस प्रकार एक टैब दिखे।
यूज़र लिंक्स
उपरी-दाएँ हिस्से में यूज़रनेम के बटन पर क्लिक करने से यूज़र लिंक्स डिस्प्ले हो जाएँगे। यह विकल्प लोग्ड-इन यूज़र को अपने यूज़र पेज और विकी के प्रैफरेंसेज़ बदलने में सक्षम करते हैं, और यूज़र लिंक्स, यूज़र को अपने योगदान देखने में और लोग आउट करने में सक्षम करते हैं।
लोग्ड आउट यूज़र्स के लिए, 'यूज़र लिंक्स' के बजाय, विकी का लॉग इन पृष्ठ दिखाई देता है।
"<username>" यह आपके यूज़र पृष्ठ से लिंक होता है, जहाँ पर, आप अपने बारे में सूचना डाल सकते हैं, थोड़ी जानकारी डाल सकते हैं या फिर आपकी चाह के अनुसार कुछ भी रख सकते हैं।
"चर्चा" यह आपके 'चर्चा' पृष्ठ से लिंक होता है, जहाँ पर, लोग आपके लिए संदेश छोड़ कर जा सकते हैं।
"प्रैफरेंसेज़" साईट के लिए प्रैफरेंसेज़ बदलने में आपको सक्षम करता है।
"वाचलिस्ट" आपके द्वारा देखे गए सभी पृष्ठों की एक सूची।
"योगदान" आपके द्वारा विकी को दिए गए योगदानों की एक सूची।
"लॉग आउट" इस लिंक को क्लिक करने पर आप विकी से लॉग आउट हो जाएँगे।